तखतगढ़ के पिचावा में गांजे के पौधे उगाने का मामला, 66 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

तखतगढ़। पुलिस थाना तखतगढ़ ने अवैध रूप से गांजे के पौधे उगाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पिचावा क्षेत्र में बिना अनुज्ञा पत्र के गांजे के पौधे उगाए जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी शैतानसिंह की कार्रवाई में हिरालाल पुत्र अनाराम मीणा, उम्र 66 वर्ष, निवासी पिचावा, थाना तखतगढ़ के खिलाफ प्रकरण संख्या 181 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अवैध रूप से उगाए गए गांजे के पौधों तथा संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है।




