दुजाना में तेज रफ्तार टेम्पो ने मोपेड को मारी टक्कर, महिला की मौत

साण्डेराव। एनएच-325 पर दुजाना की सरहद में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार हादसा 1 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे हुआ।
रिपोर्ट के अनुसार टेम्पो संख्या आरजे 16 जीए 6278 के चालक ने वाहन को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए आगे चल रहे मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में गणेशाराम को चोटें आईं, जबकि लीलादेवी की मृत्यु हो गई।
पुलिस थाना साण्डेराव में प्रकरण संख्या 145, धारा 281, 125(क), 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका को लेकर जांच शुरू कर दी है।




