सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप

शिवगंज कॉलेज में विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने संवाद और गतिविधियों के जरिए युवाओं को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति की शपथ

:शिवगंज कॉलेज में नशा मुक्ति पर विशेष व्याख्यान
नशे को ना, जिंदगी को हां!

शिवगंज कॉलेज में विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने संवाद और गतिविधियों के जरिए युवाओं को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति की शपथ


शिवगंज। युवाओं को नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय, शिवगंज में नशा मुक्ति विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा ने की।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शिवगंज से मुख्य वक्ता एवं अतिथि ब्रह्माकुमारी पूनम बहन उपस्थित रहीं। उनके साथ हितेश जी भी मौजूद रहे।


युवाओं से सीधा संवाद, नशे के नुकसान समझाए
ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने विद्यार्थियों के साथ सहज और संवादात्मक शैली में बातचीत करते हुए नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित कर सकती है।


उन्होंने विभिन्न सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम समझाए और सकारात्मक सोच, आत्मसंयम तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
हाथ उठाकर लिया नशामुक्ति का संकल्प
कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण क्षण उस समय रहा, जब विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
“खुद भी बचें और दूसरों को भी बचाएं”
महाविद्यालय के नशा मुक्ति क्लब की संयोजक सहायक आचार्य सुश्री यामिनी सोलंकी ने अतिथियों एवं उपस्थित सभी गणमान्यजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशामुक्त रहने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य श्री महावीर सिंह गुर्जर ने किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य श्री दुर्गेश कुमार सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Jawai Digital News
मुख्य संपादक अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820
#JawaiDigitalNews #Shivganj #ShivganjNews #NashaMukti #नशामुक्ति #RajasthanNews #SirohiNews #YouthAwareness #राजकीयमहाविद्यालय #NashaMuktiAbhiyan #StudentAwareness

Leave a Comment

और पढ़ें