सुमेरपुर नकबजनी प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ जारी
सुमेरपुर। नकबजनी के मामले में सुमेरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई प्रकरण संख्या 310/24.08.2026 में की गई है।
पुलिस के मुताबिक धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत दर्ज नकबजनी प्रकरण में किशनलाल पुत्र देवाराम गरासिया (22 वर्ष), निवासी हिंगोलिया फली, मालप, थाना पिंडवाड़ा, जिला सिरोही को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान नकबजनी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित रूप से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा प्रकरण में आगे की कार्रवाई जारी है।