सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

ट्रांसफार्मर से एल्युमिनियम वाइंडिंग व बिजली तार चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

ट्रांसफार्मर से एल्युमिनियम वाइंडिंग व बिजली तार चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज


साण्डेराव। साण्डेराव थाना क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर से एल्युमिनियम वाइंडिंग का सामान और बिजली के तार चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कनिष्ठ अभियंता (पवस), जोधपुर डिस्कॉम सुनील कुमार पुत्र ईदलचंद जाटव, निवासी खरवाली, पोस्ट दहगांव, थाना बयाना, जिला भरतपुर ने पुलिस को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया गया कि 16 व 17 सितंबर 2026 के दौरान अज्ञात आरोपियों ने ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसके अंदर से एल्युमिनियम वाइंडिंग का सामान तथा विद्युत तार चोरी कर लिए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्युत विभाग की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। रिपोर्ट के आधार पर साण्डेराव पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण संख्या 140/18.09.2026 दर्ज किया है। मामला धारा 136 विद्युत अधिनियम के तहत दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश और घटना की जांच शुरू कर दी है।
जवाई डिजिटल न्यूज का संदेश:
हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।
मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें