सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

बाइक चोरी का पर्दाफाश: सीसीटीवी, मुखबिर तंत्र और तकनीकी जांच से शातिर चोर तक पहुंची पुलिस सुमेरपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

बाइक चोरी का पर्दाफाश: सीसीटीवी, मुखबिर तंत्र और तकनीकी जांच से शातिर चोर तक पहुंची पुलिस

सुमेरपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

सुमेरपुर। दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम कसने में सुमेरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए पिंटाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली किशोर सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर भवानी सिंह के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी सवाई सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की।

रिपोर्ट दर्ज होते ही शुरू हुई जांच

पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त 2026 को अनाराम पुत्र चुन्नाराम, जाति कुम्हार, उम्र 49 वर्ष, निवासी बिसलपुर, थाना सुमेरपुर ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर RJ-57-SA-482 को 22 अगस्त को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

रिपोर्ट के आधार पर थाना सुमेरपुर में प्रकरण संख्या 374, दिनांक 24.08.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी से लेकर तकनीकी जांच तक खंगाले सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आसूचना संकलन और तकनीकी सहयोग से संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई।

लगातार जांच और मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम आरोपी तक पहुंची। कार्रवाई करते हुए पिंटाराम को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थानाधिकारी सवाई सिंह राठौड़, सहायक उप निरीक्षक मूलाराम, कांस्टेबल दिलीप सिंह, छोटूसिंह, प्रवीण कुमार, रमेश कुमार एवं अनिल कुमार शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

खबरों के लिए संपर्क करें, अरुण बैरवा सुमेरपुर

🚨 Jawai Digital News — क्राइम संदेश
अपराध की खबर दबे नहीं, सच सामने आए।
आपके आसपास होने वाली चोरी, ठगी, अवैध गतिविधि या किसी भी जनहित से जुड़ी घटना की सही और सटीक जानकारी हमें भेजें। आपकी पहचान और सूचना की संवेदनशीलता का सम्मान रखते हुए, तथ्य की पुष्टि के बाद खबर को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जाएगा।
सतर्क रहें, जागरूक रहें… अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं।
📢 आपकी सूचना — समाज की सुरक्षा में एक कदम।
Jawai Digital News
हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।

Leave a Comment

और पढ़ें