तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर कई वाहनों को मारी टक्कर, मामला दर्ज
सुमेरपुर। कस्बे में तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार गोविन्द कुमार पुत्र रतनलाल, जाति माली, उम्र 36 वर्ष, निवासी पेचका वास, सुमेरपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि 26 सितंबर 2026 को शाम करीब 4:30 बजे एक वाहन चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए प्रार्थी सहित अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
रिपोर्ट के आधार पर सुमेरपुर पुलिस ने प्रकरण संख्या 343/26.09.2026 में धारा 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले में उत्तम बोराणा पुत्र भानारामजी, जाति घांची, निवासी सुमेरपुर का नाम भी दर्ज है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।