सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

आँगनवाड़ी, स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीणों के बीच बना संवाद का सेतु नेतरा में आँगन मिलन सेवा सम्मेलन, जनप्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्यकर्मियों और ग्रामीणों ने की सहभागिता

आँगनवाड़ी, स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीणों के बीच बना संवाद का सेतु

नेतरा में आँगन मिलन सेवा सम्मेलन, जनप्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्यकर्मियों और ग्रामीणों ने की सहभागिता
नेतरा। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी सेवाओं को मजबूत करने और विभागीय समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आँगनवाड़ी पाठशाला प्रथम, नेतरा में आँगन मिलन सेवा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों, आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा सहयोगिनियों, स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत नेतरा के प्रशासक छगनलाल सोलंकी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि रा.उ.मा.वि. नेतरा के प्रधानाचार्य ललित दवे एवं धन्नाराम सोलंकी रहे।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आँगनवाड़ी, स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीण समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा आँगनवाड़ी सेवाओं से संबंधित विषयों पर आपसी संवाद और जानकारी साझा की गई।

आँगनवाड़ी टीम ने निभाई सहभागिता

कार्यक्रम में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता फूलीवेन देवी, पुष्पादेवी एवं तारा मीणा उपस्थित रहीं। सहायिकाओं में मीनाक्षी देवासी, अभीया देवी एवं कनीया देवी ने सहभागिता निभाई। वहीं आशा सहयोगिनी कोमल सोलंकी एवं इन्दुकुमारी तथा साथिन बिन्दु सोलंकी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रही मौजूद

स्वास्थ्य विभाग की ओर से ए.एन.एम. कुसुलता एवं सी.एच.ओ. प्रवीणा बानो ने कार्यक्रम में सहभागिता की। विद्यालय की ओर से अध्यापिका लीला बावल भी उपस्थित रहीं।

गर्भवती एवं धात्री महिलाओं ने भी लिया हिस्सा

सम्मेलन में ग्रामीणजन नीरमा कुमारी, सुमित्राकंवर, यशपाल, विनोद मीणा (पशु चिकित्सक), लीलादेवी एवं मन्नूदेवी सहित गर्भवती एवं धात्री महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कार्मिकों और ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी ने सामुदायिक सहभागिता और विभागीय समन्वय की अहमियत को सामने रखा। ऐसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण परिवारों तक स्वास्थ्य, पोषण एवं महिला-बाल विकास से जुड़ी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी पहुंचाने तथा जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलती है।

Jawai Digital News — सच के साथ, सबसे आगेखबरों के लिए संपर्क करें, अरुण बैरवा सुमेरपुर

मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820

#JawaiDigitalNews #Netra #Aanganwadi #SevaSammelan #SwasthyaJagrukta #Poshan #MahilaSashaktikaran #GraminVikas #Sumerpur

Leave a Comment

और पढ़ें