मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820
हरियाली की ओर सुमेरपुर का मजबूत कदम: परिवहन विभाग ने रोपे 700 पौधे, अब 4 हजार और लगाने का संकल्प
सुमेरपुर। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में जिला परिवहन कार्यालय सुमेरपुर ने गुरुवार को प्रेरणादायक पहल करते हुए ‘हरियालो राजस्थान अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर करीब 600 से 700 पौधे रोपित किए और उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
जिला परिवहन अधिकारी अनुप चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत चौधरी परिवार एवं स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, सुमेरपुर परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण तैयार करना रहा।

इस अवसर पर अनुप चौधरी ने बताया कि अभियान का दायरा यहीं तक सीमित नहीं रहेगा। आगामी चरण में करीब 4,000 अतिरिक्त पौधे लगाए जाएंगे, जिससे सुमेरपुर क्षेत्र में हरियाली का विस्तार होगा। उन्होंने आमजन से भी अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेते हुए संदेश दिया कि “पौधे लगाना ही नहीं, उन्हें वृक्ष बनाना ही सच्ची सेवा है।”
🟢 जवाई डिजिटल न्यूज़ | सच के साथ, सबसे आगे
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820
📰 जवाई डिजिटल न्यूज़
**”सुमेरपुर की धड़कन… पाली की पहचान,
सच के साथ हर खबर, जनता का विश्वास — जवाई डिजिटल न्यूज़।”**








