राजकीय महाविद्यालय शिवगंज में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, युवाओं से स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान

जवाई डिजिटल न्यूज़ सुमेरपुर
📍शिवगंज |
राजकीय महाविद्यालय, शिवगंज में प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जुलाई माह का विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लायंस क्लब शिवगंज–सुमेरपुर के अध्यक्ष माधव दत्त दवे ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया।
नशा मुक्ति क्लब की संयोजक सुश्री यामिनी सोलंकी ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन के सबसे बड़े वाहक हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक आचार्य महावीर सिंह गुर्जर ने किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य डॉ. सीमा चारण सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

जवाई डिजिटल न्यूज़
सुमेरपुर से पाली, राजस्थान से देश-दुनिया तक…
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 📞 9461830820




