सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सुमेरपुर को स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक सौगात: मंत्री जोराराम कुमावत ने 14 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण उपजिला चिकित्सालय, खैरवा सीएचसी, बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय और 11 ग्रामीण उपस्वास्थ्य केंद्रों की मिली सौगात, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई दिशा,सुमेरपुर को स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक सौगात — मंत्री जोराराम कुमावत ने उपजिला चिकित्सालय, खैरवा CHC, बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय सहित 14 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण”

सुमेरपुर को स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक सौगात: मंत्री जोराराम कुमावत ने 14 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

उपजिला चिकित्सालय, खैरवा सीएचसी, बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय और 11 ग्रामीण उपस्वास्थ्य केंद्रों की मिली सौगात, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई दिशा

सुमेरपुर, 24जुलाई। सुमेरपुर क्षेत्र के लिए शुक्रवार का दिन स्वास्थ्य सेवाओं के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बन गया। स्थानीय विधायक एवं राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने टाउन हॉल, सुमेरपुर में आयोजित भव्य समारोह में उपजिला चिकित्सालय, खैरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय तथा 11 ग्रामीण उपस्वास्थ्य केंद्रों सहित कुल 14 स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित सुरेश गौड़ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं भूमि पूजन से हुआ। इसके पश्चात मंत्री जोराराम कुमावत ने शिलापट्ट का अनावरण कर विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया।
12 माह में तैयार होगा उपजिला चिकित्सालय भवन
अपने संबोधन में मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सुमेरपुर उपजिला चिकित्सालय का नया भवन अगले 12 माह में तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को आधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

पशुपालकों के लिए भी बड़ी राहत

पशुपालन मंत्री के रूप में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंगल पशु बीमा योजना और मोबाइल वेटरनरी यूनिट जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि अब पशुपालक 1962 हेल्पलाइन पर कॉल कर घर बैठे पशुओं के उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। सुमेरपुर में बनने वाला बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय पशुपालकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा।

11 ग्रामीण उपस्वास्थ्य केंद्रों से गांवों को मिलेगा लाभ,

समारोह में खटूकड़ा, ऐदलावास, कानेलाव, खेतावास, वड़ेरवास, बालराई, पादरला, जाखोड़ा, पिचावा, केरला और काणदरा सहित 11 गांवों के उपस्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इन केंद्रों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ एवं सशक्त होंगी।

जनप्रतिनिधियों ने बताया ऐतिहासिक कदम

कार्यक्रम को किसान नेता जयेंद्र सिंह गलथनी तथा उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने भी संबोधित करते हुए इन विकास कार्यों को सुमेरपुर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। चिकित्सा विभाग की ओर से सभी अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

ये रहे मौजूद

समारोह में डॉ. गोविंद सिंह चुंडावत, डॉ. महिपाल सिंह, ब्लॉक प्रबंधक प्रमोद गिरी, सीओ जितेंद्र सिंह राठौड़, करण सिंह नेतरा, डेयरी अध्यक्ष प्रताप सिंह बिटिया, भाजपा नगर अध्यक्ष रविकांत रावल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर
सच के साथ, सबसे आगे
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | मो. 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें