सुमेरपुर में फार्म हाउस से बाइक चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सुमेरपुर। पालीवाल फार्म हाउस, झांसी रानी सर्कल से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार परिवादी पुरुषोत्तम पुत्र किशोर कुमार पालीवाल, निवासी सुमेरपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 अक्टूबर 2026 की रात उसकी मोटरसाइकिल फार्म हाउस पर खड़ी थी। रात के समय कोई अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल संख्या आरजे 57 एसबी 2332 चोरी कर ले गया।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण संख्या 350 में धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।




