सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सुमेरपुर PM श्री स्कूल में विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मॉडलों ने खींचा ध्यान

सुमेरपुर PM श्री स्कूल में विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मॉडलों ने खींचा ध्यान

राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम के तहत विज्ञान मेले का आयोजन, विज्ञान-गणित प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपर

सुमेरपुर। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुमेरपुर में शनिवार को प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार के सान्निध्य में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों की प्रदर्शनी लगाकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विज्ञान मेले विद्यार्थियों में जिज्ञासा, प्रयोग करने की प्रवृत्ति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।
राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन

पीएमश्री प्रभारी गजाराम देवासी ने बताया कि भारत सरकार के राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम के तहत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य रूप से मॉडल प्रदर्शनी एवं विज्ञान-गणित प्रश्नोत्तरी दो प्रमुख गतिविधियां आयोजित की गईं।
मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर तैयार किए गए मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के बारे में निर्णायकों और उपस्थित लोगों को जानकारी दी।

विद्यार्थियों की प्रतिभा का हुआ मूल्यांकन

विज्ञान मेले के प्रभारी व्याख्याता पांचाराम रोमीणा ने मेले की रूपरेखा, कार्ययोजना, प्रतिभागी विद्यार्थियों तथा उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडलों की जानकारी दी।
प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में व्याख्याता विशाल श्रीवास्तव, पूनम चौधरी, पुकाराम, लक्ष्मी भाटी एवं देवी मीणा ने विद्यार्थियों के मॉडलों एवं प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में भरत प्रजापत एवं रिजमल ने सहयोग किया।
विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञान मेले की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार ने प्रमाण-पत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता किशोर कुमार कुमावत ने किया। विज्ञान मेले ने विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ नई सोच और प्रयोगों के प्रति प्रेरित किया।

मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820

#JawaiDigitalNews #JawaiDigitalNewsSumerpur #SumerpurNews #Sumerpur #PaliNews #PaliRajasthan #RajasthanNews #PMShriSchool #PMShri #ScienceFair #VigyanMela #NationalInnovationProgram #ScienceExhibition #ScienceAndMaths #StudentTalent #SchoolNews #EducationNews #SumerpurEducation #JawaiNews

Leave a Comment

और पढ़ें