बाबा रामदेव मंदिर विकास समिति का गठन, हरि सिंह सिसोदिया बने अध्यक्ष
21 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित, भव्य मंदिर निर्माण व विकास कार्यों पर बनी सहमति
सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़
सुमेरपुर में बाबा रामदेव मंदिर विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में मंदिर के विकास, पारदर्शी संचालन तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में हरि सिंह सिसोदिया को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं तेज सिंह रामनगर एवं विजय सिंह सिसोदिया को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी में नारायण लाल माली एवं कैलाश कुमावत को उपाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह सिसोदिया को सचिव, नारायण लाल सैन को सह-सचिव तथा प्रभु लाल कुमावत एवं सरदार सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही मंदिर के संचालन एवं विकास कार्यों के लिए 21 सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया।
बैठक के दौरान गत वर्ष आयोजित मेले के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया, जिस पर सदस्यों ने चर्चा करते हुए वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही आगामी मेले की बेहतर व्यवस्थाओं तथा मंदिर परिसर के समग्र विकास को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
समिति ने सर्वसम्मति से भव्य मंदिर निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया। सदस्यों ने श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण करने तथा धार्मिक गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।
जवाई डिजिटल न्यूज़ की ओर से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं।




