शहरी सेवा शिविर में 40 भवन निर्माण स्वीकृतियों सहित सैकड़ों प्रकरणों का निस्तारण, 203 हितग्राहियों को मिला पीएम स्वनिधि ऋण

सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़
राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत बुधवार को नगरपालिक कार्यालय सुमेरपुर परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।
अधिशासी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शिविर के दौरान नागरिकों को विभिन्न प्रकार की प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 40 भवन निर्माण स्वीकृति, 69-क के 2 प्रकरणों, लीज होल्ड से फ्री होल्ड के 5 पट्टे, कृषि भूमि के 5 पट्टे, 5 उप-विभाजन तथा जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के 16 प्रमाण पत्र जारी किए गए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत अब तक कुल 462 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 267 आवेदनों को बैंकों द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। वहीं 203 लाभार्थियों को ऋण राशि का सफल वितरण भी किया जा चुका है।
शिविर में कर निर्धारक रजनीश चौधरी, सहायक अभियंता लोकेश पाटीदार, निवर्तमान पार्षद फूलाराम सुथार, चतराराम मेघवाल, प्रेमचंद बरकत, भाजपा नगर मंडल महामंत्री नटवर राणीगा, वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार शर्मा, योगेश गर्ग, विनोद कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक यशवंत परिहार सहित नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820




