*सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज*
नवनिर्वाचित सरपंचों का हुआ भव्य स्वागत, संत बाबा ललित भारती महाराज ने दिया आशीर्वाद

*सुमेरपुर।* पंचायती राज चुनाव में विजयी हुए नवनिर्वाचित सरपंचों के सम्मान में क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रवादी क्रांतिकारी संत बाबा ललित भारती महाराज नवनिर्वाचित सरपंचों के गांव पहुंचे और उन्हें माला पहनाकर स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी हीरालाल खंडेलवाल और युवा समाजसेवी बंसीलाल कुमावत भी साथ रहे। सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित सरपंचों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और गांव के विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
*इन सरपंचों का हुआ स्वागत*

– *चांदना गांव -* सरपंच श्रीमती लक्ष्मी कंवर धर्मपत्नी श्री सुरेशसिंह राव
– *जोयला गांव -* सरपंच श्री शिवम् रामावत
– *पोसालिया गांव -* सरपंच श्रीमती संतोष कंवर धर्मपत्नी श्री उत्तम सिंह देवड़ा
– *बामनेरा गांव -* सरपंच श्रीमती गीता कुमावत
– *खींवांदी गांव -* सरपंच श्रीमती डिम्पल राजाराम भाटी
– *बांकली गांव -* सरपंच श्रीमती गुड़िया कंवर धर्मपत्नी श्री महिपाल सिंह देवड़ा
बाबा ललित भारती महाराज ने कहा कि सरपंच पद सेवा का पद है। गांव का हर व्यक्ति अपना परिवार है, इसलिए बिना भेदभाव के सबके विकास के लिए काम करना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने सभी सरपंचों को ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित में कार्य करने का आशीर्वाद दिया।
ग्रामीणों ने भी ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान गांवों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
*- रिपोर्ट : अरुण बैरवा, सुमेरपुर*

📢 जवाई डिजिटल न्यूज – खबरों और विज्ञापन के लिए संदेश
*नमस्कार,*
आपकी हर खबर, अब सबसे पहले जवाई डिजिटल न्यूज पर।
आपके गांव, कस्बे और क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर, धार्मिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजन, राजनीतिक गतिविधि, खेल, शिक्षा, शुभकामना संदेश और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
*खबरें भेजने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें -*
*अरुण बैरवा, सुमेरपुर*
*मो. 9461830820*
*जवाई डिजिटल न्यूज*
आपकी खबर, हमारी पहचान।
जवाई डिजिटल न्यूज को लाइक, फॉलो और शेयर जरूर करे।





