नवनिर्वाचित सरपंचों का हुआ भव्य स्वागत, संत बाबा ललित भारती महाराज ने दिया आशीर्वाद पोमावा पुलिया के पास दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल, एक का पैर टूटा,डिवाइडर से टकराने के बाद पीछे से आ रही बाइक भिड़ी, दो घायलों को पाली किया रेफर प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप, मामला दर्ज एक साल पुराने प्लॉट सौदे में ठगी का आरोप, तखतगढ़ पुलिस जांच में जुटी  CRIMENEWS दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप, पति सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज ,स्त्रीधन हड़पने का भी आरोप, तखतगढ़ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी,रात 12 बजे हुई ठगी, पीड़ित की रिपोर्ट पर नाना पुलिस ने दर्ज किया मामला Crime news  शांति भंग के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई

Crime news:~सुमेरपुर, रास्ते में बाइक रोककर युवक से मारपीट, सिर पर ईंट से किया वार

Crime News

रास्ते में बाइक रोककर युवक से मारपीट, सिर पर ईंट से किया वार

रुपये मांगने और गाली-गलौज के बाद किय हमला, गंभीर चोट लगने पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

सुमेरपुर। थाना क्षेत्र में रास्ते में बाइक रोककर एक युवक के साथ मारपीट करने तथा सिर पर ईंट से वार कर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर सुमेरपुर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी कानाराम पुत्र केहराजी गरासिया, उम्र 55 वर्ष, निवासी रूजिया खुना, थाना मण्डवा, तहसील कोटड़ा, जिला उदयपुर ने रिपोर्ट में बताया कि 9 नवंबर 2026 को शाम करीब 4:45 बजे गलथनी क्षेत्र में उनके पुत्र के साथ दो युवकों ने रास्ते में बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए रुपये की मांग की तथा विवाद के दौरान सिर पर ईंट से वार कर दिया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई।

परिवादी की रिपोर्ट पर सुमेरपुर थाना पुलिस ने अम्बाराम पुत्र समाराम गमेती निवासी बेरडी तथा भेराराम पुत्र मानाराम गमेती निवासी नाना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 109(1), 119(1), 115(2), 126(2), 352 एवं 3(5) के तहत 10 नवंबर 2026 को रात 10:35 बजे मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

JAWAI DIGITAL NEWS_ – सुमेरपुर, पाली और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर, सबसे पहले और सबसे सच्ची।

_हमारा स्लोगन:_ हर अपराध की सच्ची खबर, सबसे पहले

आपके आसपास कोई खबर हो तो हमें जरूर बताएं। क्राइम, दुर्घटना, राजनीति, समाज और स्थानीय घटनाओं की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

_मुख्य संपादक_ अरुण बैरवा, सुमेरपुर | Mob: 9461830820
_Follow:_ jawaidigitalnews

#JawaiDigitalNews #Sumerpur #CrimeNews #BreakingNews #RajasthanNews #SumerpurPolice #PaliNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें