नवनिर्वाचित सरपंचों का हुआ भव्य स्वागत, संत बाबा ललित भारती महाराज ने दिया आशीर्वाद पोमावा पुलिया के पास दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल, एक का पैर टूटा,डिवाइडर से टकराने के बाद पीछे से आ रही बाइक भिड़ी, दो घायलों को पाली किया रेफर प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप, मामला दर्ज एक साल पुराने प्लॉट सौदे में ठगी का आरोप, तखतगढ़ पुलिस जांच में जुटी  CRIMENEWS दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप, पति सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज ,स्त्रीधन हड़पने का भी आरोप, तखतगढ़ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी,रात 12 बजे हुई ठगी, पीड़ित की रिपोर्ट पर नाना पुलिस ने दर्ज किया मामला Crime news  शांति भंग के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई

पोमावा पुलिया के पास दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल, एक का पैर टूटा,डिवाइडर से टकराने के बाद पीछे से आ रही बाइक भिड़ी, दो घायलों को पाली किया रेफर

 

पोमावा पुलिया के पास दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल, एक का पैर टूटा

डिवाइडर से टकराने के बाद पीछे से आ रही बाइक भिड़ी, दो घायलों को पाली किया रेफर

*जवाई डिजिटल न्यूज*

सुमेरपुर। शहर में एलआईसी कार्यालय के सामने पोमावा पुलिया के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक बाइक सवार का पैर टूट गया, जबकि दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पाली रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, रिखवाड़ी निवासी जितेंद्र कुमार और मंगलाराम बाइक से सुमेरपुर आ रहे थे। इसी दौरान अचानक ब्रेक लगाने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। तभी पीछे से आ रही बाइक भी उनसे भिड़ गई। दूसरी बाइक पर सवार काली पहाड़ी कोयलावाव निवासी केसराराम और उनकी पत्नी गुड़िया भी हादसे में घायल हो गए। केसराराम का पैर टूट गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सुमेरपुर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जितेंद्र कुमार और मंगलाराम को प्राथमिक उपचार के बाद पाली रेफर कर दिया। वहीं, केसराराम की पत्नी उन्हें पैर के उपचार के लिए अन्य अस्पताल लेकर गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने पहुंचाया। फिलहाल घायलों की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है।

_JAWAI DIGITAL NEWS_ – सुमेरपुर, पाली और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर, सबसे पहले और सबसे सच्ची।

_हमारा स्लोगन:_ हर अपराध की सच्ची खबर, सबसे पहले

आपके आसपास कोई खबर हो तो हमें जरूर बताएं। क्राइम, दुर्घटना, राजनीति, समाज और स्थानीय घटनाओं की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

 

_मुख्य संपादक_ अरुण बैरवा, सुमेरपुर | Mob: 9461830820

_Follow:_ jawaidigitalnews

 

#JawaiDigitalNews #Sumerpur #AccidentNews #BreakingNews #RajasthanNews #PaliNews #RoadAccident

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें