CRIME NEWS
प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप, मामला दर्ज

एक साल पुराने प्लॉट सौदे में ठगी का आरोप, तखतगढ़ पुलिस जांच में जुटी
जवाई डिजिटल न्यूज, क्राइम रिपोर्ट
तखतगढ़। थाना क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। बिलाड़ा निवासी महिला ने तखतगढ़ निवासी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार, मंजूदेवी पत्नी प्रेमचंद निवासी चावण्डा कॉलोनी, बिलाड़ा ने रिपोर्ट में बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व बिठिया क्षेत्र से जुड़े प्लॉट के सौदे के नाम पर कैलाश कुमार पुत्र ताराचन्दजी रावल निवासी तखतगढ़ द्वारा कथित रूप से धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिए गए।
परिवादिया की रिपोर्ट पर तखतगढ़ थाना पुलिस ने 11 नवंबर 2026 को प्रकरण संख्या 195/2026 दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) एवं 316(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

_JAWAI DIGITAL NEWS_ – सुमेरपुर, पाली और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर, सबसे पहले और सबसे सच्ची।
_हमारा स्लोगन:_ हर अपराध की सच्ची खबर, सबसे पहले
आपके आसपास कोई खबर हो तो हमें जरूर बताएं। क्राइम, दुर्घटना, राजनीति, समाज और स्थानीय घटनाओं की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
_मुख्य संपादक_ अरुण बैरवा, सुमेरपुर | Mob: 9461830820
_Follow:_ jawaidigitalnews
#JawaiDigitalNews #Sumerpur #CrimeNews #BreakingNews #RajasthanNews #Takhatgarh #PaliNews #FraudCase #PlotFraud





