सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

भीम आर्मी भारत एकता मिशन की सुमेरपुर तहसील कार्यकारिणी का गठन, सामाजिक न्याय के लिए संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

🟦 Jawai Digital News“आपकी आवाज़, आपका विश्वास”

अरुण बैरवा सुमेरपुर ,9461830820

भीम आर्मी भारत एकता मिशन की सुमेरपुर तहसील कार्यकारिणी का गठन, सामाजिक न्याय के लिए संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

**सुमेरपुर।** भीम आर्मी भारत एकता मिशन, पाली द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई गति देने के उद्देश्य से सुमेरपुर तहसील की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

यह नियुक्तियां भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र हठवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय राज परिहार, जिला अध्यक्ष फूटरमल भार्गव बिरामी (ASP) एवं भीम आर्मी जिला अध्यक्ष शैतान मल सोलंकी के निर्देशानुसार की गईं।

नई कार्यकारिणी में **दिनेश कुमार (राजपुरा)** को तहसील अध्यक्ष, **नरेश कुमार (बाँस)** को नगर अध्यक्ष, **कैलाश मीणा**, **रवि मेघवाल** एवं **शक्ति परमार** को उपाध्यक्ष तथा **हीरालाल (कोलीवाड़ा)** को सचिव नियुक्त किया गया।

इसके अलावा **नारायण वर्मा, लक्ष्मण बाराड़ा, रमेश मीणा, सुरेश, घेवरचंद, मदनजी गोड़ा, प्रतापजी पारंगी, रमेश, अशोक कुमार, पेमाराम मीणा एवं विकास मीणा** को सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर **बाली तहसील अध्यक्ष प्रकाश परमार (ASP), गणेशाराम मीणा एवं दीपिका कुमारी** सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के संविधान एवं सिद्धांतों के प्रति पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि वे डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा शोषित, वंचित एवं पिछड़े समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें