सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सरगरा समाज में नेतृत्व को लेकर बड़ा विवाद दो गुटों ने कराए समानांतर चुनाव, दोनों ने अपने-अपने अध्यक्ष घोषित किए पुलिस की मौजूदगी में हुआ घटनाक्रम, समाज में बढ़ी चर्चा

🚨 जवाई डिजिटल न्यूज़.✍️ अरुण बैरवा, सुमेरपुर 📞 9461830820

सरगरा समाज में नेतृत्व को लेकर बड़ा विवाद

दो गुटों ने कराए समानांतर चुनाव, दोनों ने अपने-अपने अध्यक्ष घोषित किए

पुलिस की मौजूदगी में हुआ घटनाक्रम, समाज में बढ़ी चर्चा

समेरपुर। 5 जुलाई,सरगरा समाज पंच परगना संस्थान में लंबे समय से चल रहा संगठनात्मक विवाद रविवार को खुलकर सामने आ गया। समाज के दो अलग-अलग गुटों ने अलग-अलग स्थानों पर समानांतर चुनाव आयोजित कर अपने-अपने अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस भी मौजूद रही, जिससे मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
पहले गुट ने नीलकंठ पहाड़ी स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर में मतदान कराया। मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता बस्तीमल भाटी की देखरेख में हुए चुनाव में मोहनलाल मोचाल को 58 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी तेजाराम खुंदरा को 7 मत मिले। इसके बाद मोहनलाल मोचाल को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
वहीं दूसरे गुट ने पंच-परगना की मौजूदगी में बिना मतदान के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की निर्विरोध घोषणा कर दी। दोनों पक्ष अपने-अपने संगठन और अध्यक्ष को वैध बताते हुए दावा कर रहे हैं तथा अपने निर्णय को सही ठहरा रहे हैं।
समाज में एक ही समय पर दो समानांतर नेतृत्व सामने आने से असमंजस की स्थिति बन गई है। अब समाजजनों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि भविष्य में समाज किस नेतृत्व को मान्यता देगा। यदि आपसी सहमति से विवाद का समाधान नहीं हुआ, तो मामला न्यायालय तक भी पहुंच सकता है। फिलहाल दोनों गुट अपने-अपने दावों पर अडिग हैं, जबकि समाज के वरिष्ठजन आपसी संवाद और सहमति से समाधान निकालने की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें