तखतगढ़ पुलिस ने शांति भंग की आशंका में एक व्यक्ति के खिलाफ की निरोधात्मक कार्रवाई

तखतगढ़। तखतगढ़ पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, पुष्कर दास पुत्र घेवरदास वैष्णव (22), निवासी निम्बला, हाल निवासी तखतगढ़ के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126 एवं 170 के तहत इस्तदादी कार्रवाई की गई है।




