आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर हुआ संवाद, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
छह माह के शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार, पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के जरिए माताओं को दी उपयोगी जानकारी

कीरवा, 28 सितंबर। गांव में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र प्रथम एवं द्वितीय तथा चांगवा आंगनवाड़ी केन्द्र परिसर में विकसित भारत जन सेवा कार्यक्रम के तहत संयुक्त आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई, वहीं छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। साथ ही पौष्टिक आहार प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को बच्चों और माताओं के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

एएनएम कंचन सालवी ने कहा कि स्वस्थ बालक-बालिकाएं और जागरूक माताएं ही खुशहाल परिवार की आधारशिला हैं। उन्होंने माताओं से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर विशेष जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका नवल, एएनएम कंचन सालवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा लौहार, कन्या चौधरी, आशा सहयोगिनी कंचन वैष्णव, सहायिका विमला शर्मा, पुष्पा सुथार एवं ललिता मीणा सहित कई लोग मौजूद रहे।
वहीं चांगवा आंगनवाड़ी केन्द्र पर सीएसओ मोहनलाल देवासी, एएनएम प्रमिला चारण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता छैलकंवर जोघा, आशा सहयोगिनी उर्मिला मेघवाल, सहायिका वदिया लौहार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को बच्चों के उचित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
रिपोर्ट: चौथाराम मीणा

JAWAI DIGITAL NEWS
मुख्य संपादक — अरुण बैरवा, सुमेरपुर
मोबाइल: 9461830820
“हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।”





