बच्चों की प्यास बुझाने आगे आया भामाशाह परिवार, खुनी का गुड़ा स्कूल को भेंट किया वाटर कूलर
सेवा की अनूठी पहल से विद्यार्थियों को मिलेगी ठंडे पेयजल की सुविधा, विद्यालय परिवार ने जताया आभार

कीरवा। खुनी का गुड़ा स्थित विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए भामाशाह परिवार की ओर से वाटर कूलर भेंट किया गया। इस पहल से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गर्मी के दौरान ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्रसिंह महेचा एवं अध्यापक भरतलाल मीणा ने बताया कि श्रीमती मगिबाई, धर्मपत्नी खीमाराम घांची तथा पौत्र सवाई घांची एवं पूर्वेश घांची, खुनी का गुड़ा द्वारा विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर भेंट किया गया।
विद्यालय परिवार ने भामाशाह परिवार की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में भामाशाहों का सहयोग महत्वपूर्ण है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर महेंद्रसिंह, राधेश्याम सिंह, प्रवीण चितारा, महिपालसिंह सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट: चौथाराम मीणा

JAWAI DIGITAL NEWS
मुख्य संपादक — अरुण बैरवा, सुमेरपुर
मोबाइल: 9461830820
“हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।”





