सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा के नाम पर होगा खिवांदी स्कूल का नामकरण

Jawai Digital news प्रधान संपादक <अरुण बैरवा सुमेरपुर की खबर
शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा के नाम पर होगा खिवांदी स्कूल का नामकरण
सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़

भारतीय वायुसेना के जगुआर फाइटर विमान हादसे में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा की स्मृति को सम्मान देते हुए राजस्थान सरकार ने उनके पैतृक गांव खिवांदी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का नाम उनके नाम पर रखने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट (आरएएस) द्वारा जारी आदेश के अनुसार विद्यालय का नया नाम “शहीद ऋषिराज सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खिवांदी” होगा। यह निर्णय जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय), पाली के प्रस्ताव पर राज्य सरकार की शहीदों के सम्मान संबंधी नीति के तहत लिया गया है।

जगुआर विमान हादसे में हुए थे शहीद
गौरतलब है कि 9 जुलाई को चूरू जिले के राजलदेसर क्षेत्र में भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में पायलट लोकेन्द्र सिंह सिंधु और सह-पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा वीरगति को प्राप्त हुए थे।
ग्रामीणों ने जताया आभार
विद्यालय का नाम शहीद के नाम पर रखने की मांग लंबे समय से ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही थी। सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद गांव में खुशी का माहौल है।
शहीद के परिजनों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय शहीद के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान है और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
— जवाई डिजिटल न्यूज़
अरुण बैरवा, सुमेरपुर
मो. 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें