सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

ग्राम पंचायत पावा ग्रामीण सेवा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, गर्भवती महिलाओं को वितरित किए न्यूट्री किट, कई विभागों ने मौके पर दी राहत

ग्रामीण सेवा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, गर्भवती महिलाओं को वितरित किए न्यूट्री किट, कई विभागों ने मौके पर दी राहत

jawai digital newsसुमेरपुर, 3 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत पावा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया। शिविर के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने महिला पर्यवेक्षक प्रिया वर्मा की उपस्थिति में न्यूट्री किट वितरित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
शिविर में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने सभी विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा प्राप्त होने वाले प्रत्येक परिवाद का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विकास अधिकारी प्रमोद दवे एवं तहसीलदार हिमांशु कच्छावा ने भी शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शिविर प्रभारी मदनलाल मोर्य ने बताया कि कुल 12 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें 10 पंचायतीराज, 1 राजस्व तथा 1 जलदाय विभाग से संबंधित थे। इनमें से 3 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
ग्राम पंचायत द्वारा शिविर में 10 आवासीय पट्टे, 1 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, 5 जन्म प्रमाण पत्र तथा 10 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति जारी की गई। साथ ही वीबीजीरामजी योजना का प्रचार-प्रसार किया गया तथा ग्रामीणों को ठोस कचरा अपशिष्ट नियम-2026 की विस्तृत जानकारी देकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
राजस्व विभाग ने 8 नामांतरण, 12 खातों का शुद्धिकरण तथा 1 बंटवारे का कार्य संपन्न किया। चिकित्सा विभाग ने 189 मरीजों का उपचार तथा 177 लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की। पशुपालन विभाग ने 6 पशुओं का उपचार, 300 पशुओं का टीकाकरण एवं 100 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई। आयुर्वेद विभाग ने 25 रोगियों को उपचार प्रदान किया।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 2 हैंडपंपों की मरम्मत, 1 पाइप लाइन लीकेज का सुधार तथा 1 स्थान पर पेयजल का सैंपल परीक्षण कराया, जिससे ग्रामीणों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की गई।
शिविर में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी राम प्रसाद वर्मा, प्रशासक करुणा राजपुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी गणपत सिंह, पटवारी झमका बाई, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य प्रतिनिधि नेपाल सिंह जोधा, भगवत सिंह जोधा, प्रकाश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलने पर राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की।

Leave a Comment

और पढ़ें