📰 जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर
पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी

सुमेरपुर। पंचायत चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में चुनाव प्रक्रिया के लिए EVM मशीनें सुमेरपुर पहुंचीं। मशीनों के पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें निर्धारित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया। मशीनों के सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया को लेकर वीडियोग्राफी भी करवाई गई। इसके बाद स्ट्रांग रूम को सील कर चस्पा किया गया।
EVM मशीनों के पहुंचने के दौरान नायब तहसीलदार जयेश प्रजापति एवं प्रशिक्षु RTS सुशील गर्ग मौके पर मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में मशीनों को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुमेरपुर पुलिस थाने के गार्ड इंचार्ज जमनादास, हेड कांस्टेबल भगवानसिंह तथा पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाने के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई, ताकि मशीनों के सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया का रिकॉर्ड संधारित किया जा सके। इसके पश्चात स्ट्रांग रूम को सील कर चस्पा किया गया।
इस मौके पर चुनाव शाखा से घनश्याम लोहार, पूरनपुरी गोस्वामी, जगदीश बैरवा एवं कुलदीप सैन उपस्थित रहे। वहीं, भू-अभिलेख निरीक्षक सुरेंद्र सिंह देवड़ा, दिनेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।
पंचायत चुनाव को लेकर EVM मशीनों का सुरक्षित भंडारण, उनकी सुरक्षा व्यवस्था तथा स्ट्रांग रूम को सील करने की प्रक्रिया चुनाव प्रबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी की गई।

जवाई डिजिटल न्यूज़ विशेष कवरेज
पंचायत चुनाव 2026 से जुड़ी प्रशासनिक तैयारियों, स्थानीय गतिविधियों और जनहित से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर के लिए जुड़े रहिए जवाई डिजिटल न्यूज़ के साथ।
हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।
मुख्य संपादक अरुण बैरवा, सुमेरपुर
मोबाइल नंबर 9461830820




