केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल
एनएच-62 पर सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल
सांडेराव। राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ढोला निवासी लाखाराम पुत्र वरदाजी ने रिपोर्ट में बताया कि 11 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6 बजे उसके भाई मांगीलाल की मोटरसाइकिल को पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मांगीलाल की मृत्यु हो गई, जबकि मालाराम को चोटें आईं।
घटना के संबंध में सांडेराव थाने में 12 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(क) और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।