पंचायतीराज चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस आज जुटाएगी दावेदारों की तस्वीर
सुमेरपुर में कांग्रेस की अहम बैठक आज, इच्छुक उम्मीदवारों से लिए जाएंगे चुनावी आवेदन

सुमेरपुर। पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर सुमेरपुर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को संगठनात्मक तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लिए जाएंगे और आगामी चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा होगी।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा ने बताया कि बैठक 9 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पालड़ी जोड़ स्थित श्रीजी फार्म हाउस में आयोजित होगी। बैठक में सुमेरपुर विधायक प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

बैठक के दौरान पंचायतीराज चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों से आवेदन लेने के साथ संगठनात्मक तैयारियों, चुनावी प्रक्रिया और आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया के जरिए पार्टी चुनाव मैदान में उतरने के इच्छुक कार्यकर्ताओं और दावेदारों की जानकारी जुटाएगी।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पावा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचने की अपील की है।

मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820
#JawaiDigitalNews #Sumerpur #PanchayatiRajElection2026 #Congress #SumerpurNews #PaliNews #RajasthanNews #PoliticalNews




