सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

इंकलाब के नारों से गूंजा सुमेरपुर, शहीद भगत सिंह की जयंती पर युवाओं ने किया नमन

इंकलाब के नारों से गूंजा सुमेरपुर, शहीद भगत सिंह की जयंती पर युवाओं ने किया नमन

शहीद भगत सिंह सर्किल पर माल्यार्पण और पुष्पवर्षा, समिति पदाधिकारियों ने याद किया बलिदान

सुमेरपुर। शहीद भगत सिंह सेवा समिति, सुमेरपुर के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, उनके विचारों और देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए योगदान को याद किया।

समिति अध्यक्ष अमृत परिहार ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचारों और देशप्रेम ने युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रेरित किया।

इसके बाद समिति अध्यक्ष अमृत परिहार के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जालौर चौराहा स्थित शहीद भगत सिंह सर्किल पहुंचे। यहां भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “भगत सिंह अमर रहे”, “भगत सिंह जिंदाबाद” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए।

कार्यक्रम में कुलदीप सिंह, रमजान कायमखानी, फागुराम कुमावत, राजवीर सिंह, दिनेश राठौड़, धनराज देवड़ा, रोहित वर्मा सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समिति पदाधिकारियों ने युवाओं से शहीद भगत सिंह के आदर्शों, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

रिपोर्ट: Jawai Digital News


JAWAI DIGITAL NEWS

मुख्य संपादक — अरुण बैरवा, सुमेरपुर
मोबाइल: 9461830820

“हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।”

Leave a Comment

और पढ़ें