क्राईम न्यूज
घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर चोरों ने किया हाथ साफ, बाबा गांव में चोरी का मामला दर्ज

24 सितंबर को दिनदहाड़े चोरी की वारदात, तखतगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शुरू की जांच
तखतगढ़। बाबा गांव में घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर मौका पाकर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। घटना के बाद वाहन मालिक ने तखतगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस के अनुसार जीवाराम पुत्र जगाराम सिरवी चौधरी (44 वर्ष), निवासी बाबा गांव ने रिपोर्ट में बताया कि 24 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे उसकी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी। कुछ समय बाद देखने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला।
रिपोर्ट के आधार पर तखतगढ़ पुलिस ने प्रकरण संख्या 180/27.09.2026 में धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और उपलब्ध सुरागों के आधार पर चोरी की वारदात का पता लगाने में जुटी है।
मुख्य संपादक अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820





