मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर
पंचायत समिति में गूंजा वंदे मातरम्, हर घर तिरंगा अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान

तिरंगे के सम्मान का लिया संकल्प, रोशनी से जगमगाया पंचायत समिति भवन

सुमेरपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत पंचायत समिति सभागार में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास अधिकारी शैलेंद्र जोशी की उपस्थिति में पंचायत समिति के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते हुए तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगे के सम्मान का संकल्प लिया। इसके बाद सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया, जिससे पूरा सभागार देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
वहीं, स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंचायत समिति भवन को आकर्षक तिरंगा रोशनी से सजाया गया, जिससे शाम के समय भवन देशभक्ति के रंग में जगमगाता नजर आया। भवन की रोशनी और तिरंगे के रंगों ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को और खास बना दिया।
कार्यक्रम में पंचायत समिति के समस्त अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। सभी ने हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया।

🇮🇳 जवाई डिजिटल न्यूज़ की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 🇮🇳
आजादी के इस पावन पर्व पर जवाई डिजिटल न्यूज़ की ओर से देश के वीर जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों, किसानों, युवाओं, मातृशक्ति एवं समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने तथा देश की प्रगति में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लें।
तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारा अभिमान है।
🇮🇳 वंदे मातरम् | जय हिंद | जय भारत 🇮🇳

जवाई डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर
“सच के साथ, सबसे आगे।”
#JawaiDigitalNews #IndependenceDay #15August #स्वतंत्रतादिवस #HarGharTiranga #VandeMataram #JaiHind #JaiBharat #Sumerpur




