सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

पालड़ी एम में गहराया पेयजल संकट: 5–7 दिन में सिर्फ एक घंटे पानी, जल जीवन मिशन पर उठे सवाल

पालड़ी एम में गहराया पेयजल संकट: 5–7 दिन में सिर्फ एक घंटे पानी, जल जीवन मिशन पर उठे सवाल

सिरोही | पोसालिया

सिरोही जिले के निकटवर्ती पालड़ी एम गांव में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। गांव में लगातार गहराते पेयजल संकट से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि 5 से 7 दिन में केवल एक बार और वह भी महज एक घंटे के लिए पानी की सप्लाई दी जा रही है, जिससे पीने तक के पानी का संकट खड़ा हो गया है।
इंद्रा कॉलोनी, जैन मंदिर वाली गली, मीणा वास सहित कई वार्डों में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हैं। सीमित समय की जलापूर्ति के कारण लोगों को मजबूरन निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है।
पूर्व पंचायत समिति सदस्य मंगल कुमार मीणा ने बताया कि पाइपलाइन, मोटरों और मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। उनका कहना है कि छोटी क्षमता की मोटर, बार-बार पाइपलाइन लीकेज और बिजली आपूर्ति में व्यवधान के कारण नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में फ्लोराइडयुक्त पानी की समस्या पहले से बनी हुई है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता की जांच कराने तथा जलदाय विभाग के लिए अलग विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया। इतना ही नहीं, जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर देर रात तक हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहता रहा, लेकिन इसे रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों ने बड़ी क्षमता की मोटर लगाने, पाइपलाइन लीकेज तत्काल ठीक कराने और नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि विभाग इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक करता है।

✍️ रिपोर्ट : चम्पा लाल माली, पोसालिया

— जवाई डिजिटल न्यूज़, सुमेरपुर
“सच के साथ, सबसे आगे“

Leave a Comment

और पढ़ें