सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सुमेरपुर में पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, विकास परियोजनाओं के शुभारंभ पर जताई खुशी

Jawai Digital news संपादक, अरुण बैरवा सुमेरपुर,9461830820
सुमेरपुर में पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, विकास परियोजनाओं के शुभारंभ पर जताई खुशी

सुमेरपुर | 04 जुलाई 2026
सुमेरपुर के तखतगढ़ रोड स्थित टाउन हॉल में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से देखा गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका सुमेरपुर के तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा विकास परियोजनाओं के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार, तहसीलदार हिमांशु कच्छावा, नायब तहसीलदार प्रतीक शर्मा, नगर पालिका ईओ नरपत सिंह, विकास अधिकारी प्रमोद दवे, एसीबीईओ जीवाराम कुमावत,सफाई निरीक्षक यशवंत परिहार,चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद गिरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे रहे। 

इसके अलावा भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मनरेगा महिला श्रमिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने क्षेत्र के विकास कार्यों के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें