सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न योजनाओं का लाभ, 218 मरीजों का उपचार व 30 पौधों का वितरण


बलाना, 1 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बलाना में बुधवार को भारत निर्माण सेवा केंद्र, बलाना में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निरीक्षण उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं तहसीलदार हिमांशु कच्छावा ने भी शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शिविर प्रभारी मदनलाल मोर्य ने बताया कि राजस्व विभाग से संबंधित 2 परिवाद प्राप्त हुए, जिन्हें शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया।
शिविर में ग्राम पंचायत की ओर से 15 आवासीय पट्टे, 2 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, 3 जन्म प्रमाण पत्र, 1 मृत्यु प्रमाण पत्र तथा 4 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति जारी की गई। साथ ही वीबीजीरामजी योजना का प्रचार-प्रसार किया गया तथा ग्रामीणों को ठोस कचरा अपशिष्ट नियम-2026 की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
राजस्व विभाग द्वारा 1 नामांतरण, 11 खातों का शुद्धिकरण एवं 2 बंटवारे के प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वन विभाग ने 30 पौधों का वितरण किया। चिकित्सा विभाग ने 218 मरीजों का उपचार कर 5 व्यक्तियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की।
पशुपालन विभाग ने 58 पशुओं का उपचार, 100 पशुओं का टीकाकरण, 150 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई तथा मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत 53 पशुओं का बीमा किया। आयुर्वेद विभाग ने 26 मरीजों को उपचार एवं परामर्श प्रदान किया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 1 हैंडपंप की मरम्मत करवाई गई तथा 1 स्थान से पेयजल का सैंपल लेकर जांच करवाई गई।
शिविर में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी राम प्रसाद वर्मा, प्रशासक शम्भुराम मीणा, ग्राम विकास अधिकारी जोगाराम रोहिन, भू-अभिलेख निरीक्षक एल.सी. बाई, पटवारी कैलाश पुनिया, चिकित्सा अधिकारी आशीष रेड्डू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें