जवाई डिजिटल न्यूज़, अरुण बैरवा सुमेरपुर की विशेष खबर
प्रधानमंत्री के पचपदरा दौरे में पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी करेंगे कूच, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन होगा तेज
जयपुर। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन (पंजी.) राजस्थान ने अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। संगठन द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार पिछले 30 दिनों से “स्वाभिमान बचाओ आंदोलन” चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।





