धमकियां देकर रुपए हड़पने का आरोप, सात जनों के खिलाफ मामला दर्ज

सांडेराव। सांडेराव थाना क्षेत्र के सिंदरू गांव में धमकियां देकर रुपए हड़पने के आरोप में पुलिस ने सात जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, श्रीमती गीता पत्नी सुरेश कुमार मेघवाल (27), निवासी कीर कॉलोनी, सिंदरू ने रिपोर्ट पेश कर आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके पति को धमकियां देकर डराया और रुपए लेकर हड़प लिए। घटना 4 मार्च 2026 की बताई गई है।
पुलिस ने परिवाद के आधार पर प्रकरण संख्या 150/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2), 318(4), 127(2), 351(2) एवं 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में जगदीश कुमार मेघवाल, निवासी मेघवालों का बास, करनवा, हाल निवासी आईटीआई कॉलेज, सिंदरू सहित सात जनों के नाम सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




