सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

बालराई में कुमावत परिवार ने विद्यार्थियों को कराया श्री कृष्ण भोग चार विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक भोजन का आनंद, प्रशासक केसाराम कुमावत ने स्वयं परोसा भोजन

बालराई में कुमावत परिवार ने विद्यार्थियों को कराया श्री कृष्ण भोग

चार विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक भोजन का आनंद, प्रशासक केसाराम कुमावत ने स्वयं परोसा भोजन

कीरवा/बालराई। बालराई ग्राम पंचायत में सरपंच परिवार की ओर से विद्यार्थियों के लिए सेवा एवं स्नेह का अनूठा आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत प्रशासक एवं भामाशाह केसाराम कुमावत तथा समाजसेवी कपुराराम कुमावत परिवार की ओर से संत डोवेश्वर महाराज मंदिर परिसर में श्री कृष्ण भोग योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए सामूहिक भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती भंवरी बाई घेवरचंद सुराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महावीर पब्लिक स्कूल एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों के लिए हलवा, खीर, पूड़ी और सब्जी सहित विभिन्न व्यंजन तैयार किए गए और प्रेमपूर्वक भोजन परोसा गया।
इस दौरान प्रशासक एवं भामाशाह केसाराम कुमावत ने स्वयं विद्यार्थियों को भोजन परोसा। बच्चों ने उत्साह और आनंद के साथ भोजन ग्रहण किया। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
ग्रामीणों ने कुमावत परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि परिवार द्वारा विद्यालयों एवं विद्यार्थियों के हित में समय-समय पर सहयोग किया जाता रहा है। विद्यालय विकास कार्यों में भी कुमावत परिवार हमेशा आगे रहता है।
इस अवसर पर कपुराराम कुमावत, गिरधारीलाल, मुकेश कुमार, चुन्नीलाल कुमावत, धनराज कुमावत, मांगीलाल, लकाराम कुमावत, मिश्रीलाल, देवाराम, तेजाराम, पुरवराज, शेषाराम, कस्तुरचंद, बाबूलाल, संजय कुमार, रामलाल देवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: चौथाराम मीणा

मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820

#Hashtags

#बालराई #श्रीकृष्णभोग #कुमावतपरिवार #विद्यार्थी #विद्यालय #भामाशाह #सेवा_कार्य #सामूहिक_भोजन #कीरवा #सुमेरपुर #पाली #राजस्थान #JawaiDigitalNews

Leave a Comment

और पढ़ें