🥁 विशाल भक्ति संध्या के साथ पांडाल से विदा हुए गजानंद, भक्ति में झूम उठा सुमेरपुर

11 वर्षों से मिट्टी की प्रतिमा स्थापित कर आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा गणेश मित्र मंडल, भव्य भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
सुमेरपुर। गणपति उत्सव को लेकर सुमेरपुर शहर इन दिनों पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है। नगर पालिका के पास स्थित श्री गणेश मित्र मंडल की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के बीच निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष के साथ गजानंद का स्वागत किया।
गणेश मित्र मंडल अध्यक्ष दीपक मेवाड़ा ने बताया कि मंडल द्वारा लगातार 11 वर्षों से मिट्टी की गणपति प्रतिमा स्थापित की जा रही है। गणपति स्थापना के बाद विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और भोग-प्रसादी का आयोजन हुआ। पंडाल में पूरे गणेश उत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
🌺 नन्हीं बच्चियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
गणपति उत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हीं बच्चियों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। उनकी आकर्षक प्रस्तुतियों पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बच्चों और युवाओं में भी गणपति उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
🎶 “एक शाम गणपति बप्पा के नाम” में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विसर्जन से एक दिन पूर्व बुधवार रात्रि को मंडल की ओर से “एक शाम गणपति बप्पा के नाम” भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन कलाकार दिनेश पुरी, राजसमंद, रिंकू राव, सुमेरपुर तथा जितेंद्र खत्री, सिरोही सहित पार्टी के कलाकारों ने गणपति बप्पा के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
भजनों की मधुर धुनों के साथ जैसे ही “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे गूंजे, पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। देर रात तक चले भजन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने तालियों और नृत्य के साथ अपनी आस्था प्रकट की।
🙏 जनप्रतिनिधियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन


गुरुवार दोपहर स्थानीय कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, नगर पालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा, उपाध्यक्ष वीणा देवड़ा, पूर्व विधायक प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा सहित नवनिर्वाचित पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में शहरवासी गणपति पंडाल पहुंचे।
सभी ने गणपति बप्पा के चरणों में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंडल अध्यक्ष दीपक मेवाड़ा एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।
🍛 महाप्रसादी में उमड़ा जनसैलाब

मंडल की ओर से गुरुवार को महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया। इसमें मंडल सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में आमजन ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान पंडाल में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का माहौल बना रहा।
🌱 11 साल से मिट्टी के गणपति, आस्था के साथ पर्यावरण का संदेश

गणेश मित्र मंडल की सबसे खास पहल यह है कि मंडल पिछले 11 वर्षों से मिट्टी की गणपति प्रतिमा स्थापित कर रहा है। धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली यह परंपरा शहर में लगातार लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। मंडल का प्रयास गणपति उत्सव को प्रकृति के करीब रखते हुए श्रद्धा और पर्यावरण के बीच संतुलन कायम करना है।
🤝 आयोजन में इनकी रही सहभागिता

कार्यक्रम में मंडल सदस्य बालू भाई, पंकज सिंह, प्रकाश भाई, दिनेश सिंह राजपुरोहित, वीरेंद्र सिंह, हेमंत जोशी, कुलदीप मेहरा, अनिल माली, जितेंद्र खत्री, जितेंद्र माली, विष्णु भाई, प्रवीण सोनी, हंसमुख भाई, महेंद्र रावल, प्रवीण कुमार, जोरावर सिंह, हितेश मीणा, प्रमोद मीणा, मनीष अग्रवाल, कमल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
गणपति मित्र मंडल द्वारा आयोजित दस दिवसीय उत्सव में पूजा-अर्चना, भोग-प्रसादी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या के माध्यम से शहर में धार्मिक उत्साह के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।

Jawai Digital News
मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर, 9461830820
#JawaiDigitalNews #Sumerpur #GanpatiUtsav #GanpatiBappaMorya #GaneshChaturthi #GanpatiMahotsav #SumerpurNews #गणपति_बप्पा_मोरया #सुमेरपुर






