सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

सुमेरपुर निकाय चुनाव: अब प्रिंटिंग प्रेस भी चुनावी निगरानी के दायरे में पोस्टर-बैनर छपवाने से पहले देना होगा पूरा ब्यौरा, प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की बैठक में नियमों की जानकारी

मुख्य संपादक अरुण बैरवा सुमेरपुर,9461830820

सुमेरपुर निकाय चुनाव: अब प्रिंटिंग प्रेस भी चुनावी निगरानी के दायरे में

पोस्टर-बैनर छपवाने से पहले देना होगा पूरा ब्यौरा, प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की बैठक में नियमों की जानकारी

सुमेरपुर। नगरपालिका आम चुनाव 2026 की तैयारियों के साथ चुनावी प्रचार सामग्री पर प्रशासन की नजर भी सख्त हो गई है। अब चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ-साथ पोस्टर, पर्चे, बैनर और अन्य प्रचार सामग्री छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को भी निर्धारित नियमों की पालना करनी होगी।
इसी सिलसिले में शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कालूराम कुम्हार की अध्यक्षता में सुमेरपुर में प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर के निर्देशों एवं नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर चुनावी प्रचार सामग्री के मुद्रण पर नियंत्रण को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।

छपाई से पहले रिकॉर्ड में आएगा पूरा ब्यौरा

बैठक में बताया गया कि चुनाव लड़ने वाले प्रकाशकों एवं अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रपत्र-क में आवश्यक सूचना प्राप्त की जाएगी। पोस्टर, बैनर, पैम्फलेट आदि छापने के बाद उनका पूरा विवरण निर्धारित प्रपत्र में चुनाव कार्यालय में जमा करवाना होगा।
वहीं मुद्रकों को भी अपनी पूरी जानकारी निर्धारित प्रपत्र-ख में उपलब्ध करानी होगी। यानी चुनावी प्रचार सामग्री की छपाई अब केवल प्रेस मशीन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उसका रिकॉर्ड भी प्रशासन के पास रहेगा।

आचार संहिता और धारा 127-क की पालना पर जोर

बैठक में आदर्श आचार संहिता तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 127-क के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनावी प्रचार सामग्री के मुद्रण में निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन करना जरूरी होगा।

प्रेस संचालकों को आवश्यक परिशिष्ट/प्रपत्र उपलब्ध करवाकर समय पर घोषणा-पत्र भरकर कार्यालय में जमा कराने के निर्देश भी दिए गए।

बड़ी संख्या में प्रिंटिंग प्रेस संचालक रहे मौजूद

बैठक में सुमेरपुर के कई प्रिंटिंग प्रेस संचालकों ने भाग लिया। कार्यवाही में महेंद्र कुमार, करण सिंह, भंवरलाल एवं बसन्त दहिया,अर्जुन कुमावत,वजाराम,हरीश कुमार,रवि कुमावत,राजू अग्रवाल,नीरज बिरावत सहित संबंधित प्रेस संचालकों की उपस्थिति दर्ज की गई।
साथ ही चुनावी बैठक के बीच इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया की भी भागीदारी रही।

चुनावी पोस्टर-बैनर पर प्रशासन की पैनी नजर

नगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के साथ ही पोस्टर, बैनर, पर्चे और अन्य प्रचार सामग्री का दौर भी शुरू होने वाला है। ऐसे में प्रशासन की यह कवायद चुनावी प्रचार में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमों की पालना सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
रिटर्निंग अधिकारी कालूराम कुम्हार की ओर से प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि चुनावी प्रचार सामग्री के मुद्रण से जुड़े सभी निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं की गंभीरता से पालना सुनिश्चित की जाए।
“आपका वोट—आपकी आवाज़, आपके वार्ड का भविष्य।”

जवाई डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म
हर खबर पर हमारी नज़र।,

जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर
हर गांव, हर शहर… सच के साथ हर खबर पर हमारी नजर।

#सुमेरपुर_नगरपालिका_चुनाव #MunicipalElection2026 #SumerpurElection #ElectionNews #JawaiDigitalNews #Sumerpur

 

Leave a Comment

और पढ़ें