सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

कम्मु राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित ग्रीन आर्मी मैन ओमप्रकाश कुमावत 18 वर्षों की पर्यावरण सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान, सम्मान माता-पिता को समर्पित

कम्मु राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित ग्रीन आर्मी मैन ओमप्रकाश कुमावत

18 वर्षों की पर्यावरण सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान, सम्मान माता-पिता को समर्पित

सुमेरपुर। पर्यावरण संरक्षण को जीवन का मिशन बनाकर पिछले 18 वर्षों से लगातार प्रकृति, जल, पक्षी एवं हरियाली के लिए कार्य कर रहे ग्रीन आर्मी मैन एवं पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत को कम्मु राष्ट्र गौरव सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित वर्चुअल ऑनलाइन समारोह में देशभर की 101 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें कुमावत का चयन उनके दीर्घकालीन पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरण कार्यों के लिए हुआ।

सम्मान मिलने पर ओमप्रकाश कुमावत ने यह गौरव अपने माता-पिता पानी देवी एवं गुलाबराम कुमावत, जोयला तथा धर्मपत्नी विमला देवी को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता से मिले संस्कारों ने सेवा का रास्ता दिखाया और प्रकृति ने जीवन को उद्देश्य दिया।

कुमावत लंबे समय से पौधारोपण एवं पौध संरक्षण, पक्षियों के लिए दाना-पानी व आश्रय, जल संरक्षण, सीड बॉल अभियान और पर्यावरण जनजागरण जैसे अभियानों के माध्यम से समाज में हरित चेतना जगाने का कार्य कर रहे हैं।

कमलादेवी जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. एस.के. फगेडिया ने कहा कि कुमावत का कार्य केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे प्रकृति, पशु-पक्षी और जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

कुमावत अंतरराष्ट्रीय पौधा-रस्म प्रेरक, राष्ट्रीय पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर एवं स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

सम्मान पर सुमेरपुर एसडीएम कालूराम कुम्हार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किशोर बी. परमार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जीवाराम कुमावत, शिवगंज उपखंड मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जव्बरसिंह राव, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह राव, पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा, सीए चेतन अरोड़ा, सेवानिवृत्त वनपाल पन्नालाल वेराजेतपुरा, स्नेक प्रेमी अशोक सोनी, राजेश कुमार मालवीया, समाजसेवी पंकज अग्रवाल, पुरण कुमावत, कवि सोमप्रसाद साहिल, लक्ष्मण कुमार चुली, राहुल देवासी, महावीर इंटरनेशनल सुमेरपुर-शिवगंज अध्यक्ष पंकज जैन, सीए दीपक सोनी, मनीष मिश्रा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी।

भारत विकास परिषद सचिव डॉ. देवेंद्र शर्मा, श्री गोकुल मित्र मंडल संस्थापक गोविंद माली, एनीमल हेल्प एंड रेस्क्यू टीम शिवगंज अध्यक्ष महीपाल रावल, योग दर्शन ग्रुप शिवगंज, आर्य वीर दल शिवगंज, कामधेनु पुत्र छत्तीस कॉम नंदीशाला जाखा नगर सुमेरपुर एवं मानव आशा संस्थान सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

“माता-पिता ने संस्कार दिए, प्रकृति ने दिशा दी और सेवा ने जीवन का उद्देश्य बना दिया—ओमप्रकाश कुमावत को राष्ट्र गौरव सम्मान।”

जवाई डिजिटल न्यूज़ | सुमेरपुर
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 📞 9461830820

#JawaiDigitalNews #Sumerpur #OmprakashKumawat #GreenArmyMan #Environment #EnvironmentalProtection #KammuRashtraGauravSamman #RashtraGauravSamman2026 #पर्यावरणप्रेमी #ग्रीनआर्मीमैन #पर्यावरणसंरक्षण #सुमेरपुर

Leave a Comment

और पढ़ें