सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

शिवगंज राजकीय महाविद्यालय में गूंजा मतदाता जागरूकता का संदेश,पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा ने दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ

✍️ मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर 9461830820

शिवगंज राजकीय महाविद्यालय में गूंजा मतदाता जागरूकता का संदेश,पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा ने दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ


शिवगंज। 80वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय, शिवगंज में लोकतंत्र की मजबूती और मतदाता जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त, जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा ने की। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता एवं मतदाता जागरूकता शपथ का आयोजन कर विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।


पोस्टर प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से पोस्टरों में मतदान का महत्व, लोकतांत्रिक अधिकार, मतदाता की जिम्मेदारी एवं मजबूत लोकतंत्र का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की मोनिका सोनी ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। हर्षिता सुथार एवं वंशिका कुमारी, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं संजना देवड़ा, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर एवं निर्जल कंवर, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका श्री मनोज चौधरी ने निभाई।
मतदान को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा ने उपस्थित संकाय सदस्यों एवं गणमान्यजनों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतंत्र के प्रति हमारा दायित्व भी है।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं मतदान के प्रति जागरूक रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है।
ELC क्लब के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय मतदाता जागरूकता क्लब (ELC) की संयोजक सहायक आचार्य सुश्री यामिनी सोलंकी एवं सहसंयोजक श्री लालाराम जांगिड़ द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन एवं समन्वय में पोस्टर प्रतियोगिता सहित मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि एक-एक मत लोकतंत्र की ताकत है और जागरूक मतदाता ही देश के लोकतांत्रिक भविष्य को मजबूत बना सकता है।


📰 जवाई डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म | सुमेरपुर
✍️ मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर 9461830820
**“हर गांव, हर शहर…
सच के साथ हर खबर पर हमारी नज़र।”**
◆ जवाई डिजिटल न्यूज़ ◆
खबर वही • जो जनता से जुड़ी हो
आवाज़ वही • जो सच के लिए उठे
आपके शहर से • हर खबर सबसे पहले
JAWAI DIGITAL NEWS | SUMERPUR

Leave a Comment

और पढ़ें