अरुण बैरवा, सुमेरपुर – 9461830820
🟢 राजकीय महाविद्यालय शिवगंज में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त भारत की शपथ


शिवगंज | जवाई डिजिटल न्यूज़
राजकीय महाविद्यालय शिवगंज में रविवार को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा की अध्यक्षता में स्मार्ट कक्षा में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi के वर्चुअल उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक देखा।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
सभी ने ली नशामुक्ति की सामूहिक शपथ
प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेश के उपरांत महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं समस्त संकाय सदस्यों को नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। उपस्थित सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने की शपथ ली।
नशामुक्ति क्लब ने तैयार की जागरूकता अभियान की रूपरेखा
कार्यक्रम के समापन पर नशामुक्ति क्लब की संयोजक एवं सहायक आचार्य यामिनी सोलंकी ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाली नशामुक्ति जागरूकता गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस अभियान को केवल महाविद्यालय तक सीमित न रखकर अपने परिवार, मित्रों और समाज तक पहुंचाएं तथा इसे जनआंदोलन का स्वरूप दें।
इस अवसर पर डॉ. बेगराज कुमावत, डॉ. सीमा चारण, श्री अनिल कुमार मीणा सहित एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट के स्वयंसेवकों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
🟢 जवाई डिजिटल न्यूज़ | सच के साथ, सबसे आगे।

📍 सुमेरपुर से पाली… राजस्थान से देश-दुनिया तक हर बड़ी खबर सबसे पहले।
📞 खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: अरुण बैरवा, सुमेरपुर – 9461830820






