नेतरा में घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी
नेतरा में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोरों की तलाश
23 सितंबर की सुबह चोरी की घटना, सुमेरपुर सदर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

सुमेरपुर। सुमेरपुर सदर थाना क्षेत्र के नेतरा गांव में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार महेन्द्रसिंह पुत्र गंगासिंह, जाति राजपुरोहित, निवासी बस स्टैंड नेतरा ने रिपोर्ट दी कि 23 सितंबर को सुबह करीब 5 बजे अज्ञात मुल्जिमान ने उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली।
घटना की रिपोर्ट पर सुमेरपुर सदर थाना पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा चोरी हुई मोटरसाइकिल की तलाश एवं अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।




