सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल सुमेरपुर में परिवार के साथ मारपीट, मां से मारपीट कर लज्जा भंग करने का आरोप सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

रावणा राजपूत समाज ने ज्ञापन सौंपकर जताया आक्रोश जातीय सर्वेक्षण में समाज की संख्या कम दर्शाने का आरोप, सरकार से शीघ्र निर्णय की मांग

📰 जवाई डिजिटल न्यूज़ | रावणा राजपूत समाज ने ज्ञापन सौंपकर जताया आक्रोश

जातीय सर्वेक्षण में समाज की संख्या कम दर्शाने का आरोप, सरकार से शीघ्र निर्णय की मांग

सुमेरपुर। रावणा राजपूत समाज की ओर से जातीय सर्वेक्षण में समाज की जनसंख्या को कम दर्शाए जाने के विरोध में आक्रोश जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम सुमेरपुर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

रावणा राजपूत सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला एवं पाली जिला अध्यक्ष परमेंद्र सिंह के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष मांगू सिंह भाटी के नेतृत्व में महिला शक्ति की अगुवाई में समाजबंधुओं ने ज्ञापन सौंपा।

समाज प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि राजस्थान में हुए जातीय सर्वेक्षण में रावणा राजपूत समाज के संख्याबल को कम दर्शाया गया है, जिससे समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने सरकार से सर्वेक्षण के आंकड़ों की निष्पक्ष समीक्षा कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने तथा समाज की मांग पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार की ओर से जल्द उचित निर्णय नहीं लिया गया तो समाज आगामी रणनीति तय करेगा। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन एवं राजनीतिक बहिष्कार जैसे निर्णय लिए जाने की बात भी कही गई। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी निर्णय की स्थिति में सुमेरपुर तहसील का समाज भी समर्थन करेगा।

महिला शक्ति ने भी दर्ज कराया विरोध

ज्ञापन कार्यक्रम में महिला शक्ति की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। महिलाओं ने भी समाज की मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और सरकार से जातीय सर्वेक्षण से जुड़े आंकड़ों की निष्पक्ष समीक्षा एवं उचित कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर तेजपाल सिंह पोमावा, जोरावर सिंह अणगोर, महेंद्र सिंह रामनगर, उम्मेद सिंह, राजमाता मनोहर सिंह राठौड़, भरत सिंह सेणा, एडवोकेट जोरावर सिंह चौहान, हीर सिंह राठौड़, करण सिंह राठौड़, अजयपाल सिंह देवल, भवानी सिंह मांगलिया, वनेसिंह, मांगूसिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह भारुन्दा, महेंद्र सिंह भारुन्दा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

महिला शक्ति में मेना कुंवर, मंजु कुंवर भाटी, लीला कुंवर सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।


🇮🇳 जवाई डिजिटल न्यूज़ की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 🇮🇳

समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

“तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारा अभिमान है।”

आइए, स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लें।

🇮🇳 वंदे मातरम् | जय हिंद | जय भारत 🇮🇳

मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर
📞 9461830820

जवाई डिजिटल न्यूज़ — सच के साथ, सबसे आगे।

Leave a Comment

और पढ़ें