जवाई डिजिटल न्यूज़
अरुण बैरवा,सुमेरपुर, मो. 9461830820
चाणोद में ग्रामीण सेवा शिविर: 15 आवासीय पट्टे वितरित, 350 मरीजों का उपचार, अधिकारियों ने योजनाओं की समीक्षा की
सुमेरपुर, 30 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत चाणोद स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचे।
शिविर का निरीक्षण विकास अधिकारी प्रमोद दवे एवं तहसीलदार हिमांशु कच्छावा ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति एवं प्राप्त परिवादों के निस्तारण की जानकारी ली गई।





