सुमेरपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोर स्प्लेंडर प्लस ले गए

सुमेरपुर। घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार भारत कुमार पुत्र प्रतापचंद, उम्र 39 वर्ष, निवासी सुमेरपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 सितंबर की रात करीब 9 बजे अज्ञात चोर उसकी स्प्लेंडर प्लस बाइक (आरजे 57 एसए 3421) का हैंडल लॉक तोड़कर चोरी कर ले गए। पुलिस ने एफआईआर संख्या 330/17.09.2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






