सुमेरपुर से 75 किलोमीटर दूर पाली से क्यों मंगवाया डिब्बाबंद भोजन? पैकेट खोलते ही दुर्गंध की शिकायत, सरकारी कार्मिकों की सेहत से खिलवाड़ की जिम्मेदारी किसकी ? सरकारी ट्यूबवेल से चोरी-छिपे पानी लेना पड़ा भारी! नगरपालिका अध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा ने मौके पर रुकवाया निर्माण कार्य, एफआईआर के निर्देश सुमेरपुर में आज दशहरे पर दिखेगा भव्यता का संगम! भेरू चौक से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलेगा रावण पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, सुमेरपुर पहुंचीं EVM मशीनें; कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम सील, सुरक्षित रखरखाव की प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी सुमेरपुर सदर क्षेत्र में वेयरहाउस से रायड़े की 35 बोरियां चोरी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज केनपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल

15 वर्षों की सेवा के बाद इस्तीफे की पेशकश… फिर समाज ने दोबारा जताया भरोसा, जागनाथ महादेव मंडल (36 कौम) की नई कार्यकारिणी निर्विरोध गठित सर्वसम्मति से शांतिलाल देवड़ा फिर बने अध्यक्ष, नटवर रामीणा को दोबारा सचिव और धनराज कुमावत को सौंपी गई कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

15 वर्षों की सेवा के बाद इस्तीफे की पेशकश… फिर समाज ने दोबारा जताया भरोसा, जागनाथ महादेव मंडल (36 कौम) की नई कार्यकारिणी निर्विरोध गठित

सर्वसम्मति से शांतिलाल देवड़ा फिर बने अध्यक्ष, नटवर रामीणा को दोबारा सचिव और धनराज कुमावत को सौंपी गई कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़

सुमेरपुर के देवनगरी स्थित श्री जागनाथ महादेव मंदिर (36 कौम) में घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। हाल ही में अध्यक्ष शांतिलाल देवड़ा और सचिव नटवर जी रामीणा ने लगभग 15 वर्षों की सेवा के बाद स्वेच्छा से अपने पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इस्तीफा पत्र में उन्होंने मंदिर की देव झूलनी रेवाड़ी, भजन संध्या एवं सुमेरपुर के ऐतिहासिक मेले के सफल आयोजन में 36 कौम, विभिन्न समाजों, सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए पदमुक्त करने का अनुरोध किया था।

इसके बाद देवनगरी स्थित जागनाथ महादेव मंदिर परिसर में 36 कौम की सर्व समाज बैठक आयोजित हुई। गांव चौधरी नारायण बा के सानिध्य में हुई बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं एवं आगामी धार्मिक आयोजनों पर चर्चा के साथ मंडल के चुनाव संपन्न हुए। समाज के सभी वर्गों की सहमति से नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया।

बैठक में शांतिलाल देवड़ा को पुनः अध्यक्ष, नटवर जी रामीणा को पुनः सचिव तथा धनराज कुमावत को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इससे यह स्पष्ट हो गया कि समाज ने पिछले 15 वर्षों के कार्यकाल और मंदिर के प्रति उनकी सेवाओं पर एक बार फिर अपना भरोसा जताया है।

चयन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित समाजबंधुओं ने माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर भव्य स्वागत किया। सभी ने भगवान जागनाथ महादेव से नई टीम को मंदिर सेवा, धार्मिक परंपराओं और समाजहित के कार्यों में सफलता प्रदान करने की प्रार्थना की।

बैठक में भंवरलाल, खीमाराम देवड़ा, नारायण गहलोत, चंपालाल चांदेरा, पुष्कराज सोलंकी, सुभाष मेवाड़ा सहित 36 कौम के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्य बातें

  • 15 वर्षों की सेवा के बाद अध्यक्ष व सचिव ने दिया था इस्तीफा।
  • सर्व समाज बैठक में इस्तीफे और नई कार्यकारिणी पर हुआ मंथन।
  • नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन।
  • शांतिलाल देवड़ा फिर अध्यक्ष, नटवर रामीणा सचिव और धनराज कुमावत कोषाध्यक्ष बने।
  • माला और साफा पहनाकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

— जवाई डिजिटल न्यूज़
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820

Leave a Comment

और पढ़ें