मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820
गुरु पूर्णिमा पर भगवान वाल्मीक ऋषि मंदिर में समाज की एकता व भाईचारे की कामना

सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुमेरपुर स्थित भगवान श्री वाल्मीक ऋषि मंदिर में श्रद्धा और आस्था के साथ विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री वाल्मीक ऋषि को पुष्पमाला अर्पित कर भोग लगाया गया तथा समाज की सुख-समृद्धि, एकता और भाईचारे की मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने भगवान श्री वाल्मीक ऋषि से प्रार्थना की कि सरगरा समाज पांच परगना में सदैव शांति, प्रेम और आपसी भाईचारा बना रहे, समाज में किसी प्रकार का बिखराव न हो तथा सभी लोग एक-दूसरे का सहयोग करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर प्रगति करें। वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकता, सहयोग और संस्कारों से ही संभव है तथा गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें गुरुजनों के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर सरगरा समाज पांच परगना के अध्यक्ष पनाराम चौहान, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार परिहार, रतनजी अर्थावड़ा, हरिरामजी रोजड़ा, ताराराम पोसालिया, भगवानरामजी सुमेरपुर, कालूरामजी (महामंत्री, भाजपा), बाबूलाल छिबागांव, कपिलजी (अधिवक्ता), विराराम, भोपाराम, प्रकाश कुमार सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भगवान श्री वाल्मीक ऋषि के जयघोष एवं समाज की उन्नति, सद्भाव और सर्वकल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ।

— जवाई डिजिटल न्यूज़
मुख्य संपादक: अरुण बैरवा, सुमेरपुर | 9461830820






