बालिकाओं की शिक्षा और सम्मान का बना उत्सव, उन्नति सभा में मेधावियों का हुआ सम्मान
सुमेरपुर | जवाई डिजिटल न्यूज़
सुमेरपुर स्थित निशुल्क एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा संचालित प्रगति कैम्प में शनिवार को ‘उन्नति सभा’ का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर संस्था से जुड़ी बालिकाओं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल संस्था बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। बालिकाओं की सफलता का श्रेय उनके प्रेरकों एवं मार्गदर्शकों को भी दिया गया, जिनके सतत मार्गदर्शन और मेहनत से छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी बालिकाओं का सम्मान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। मुख्य अतिथि हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि शिक्षित बेटियां ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने बालिकाओं से निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष शैतान कुमार,पार्षद मंशाराम माली, शैतान कुमार मेघवाल, गोविंद राठौड़, चतराराम मेघवाल, पदम सिंह परमार, दिनेश चारण, धनराज दादालियन, प्रकाश कुमार, सुकून कुमारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
— जवाई डिजिटल न्यूज़, सुमेरपुर
“सच के साथ, सबसे आगे।”




